IPL 2026: LSG के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बड़े बदलाव! कप्तान हार्दिक कराएंगे रोहित शर्मा का कमबैक?

MI Possible Playing 11: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत अब LSG से होगी. इस मैच में मुंबई इंडियंस के टीम कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर है. कप्तान हार्दिक पांड्या कुछ बदलाव के साथ उतर सकते हैं.

Rohit Sharma Hardik Pandya (2)
1 / 7

MI Possible Playing 11: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत 4 अप्रैल यानी आज लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाली है. दोनों टीमें इस समय पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं. दोनों टीमों के प्लेऑफ में जगह बनाने की राह मुश्किल नजर आ रही है. ऐसे में MI और LSG, दोनों के लिए जीत जरूरी है. MI को पिछले मैच में CSK के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अब MI की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव हो सकते हैं. आइए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा की होगी वापसी!

रोहित शर्मा की होगी वापसी!2 / 7

रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण पिछले कुछ मैच नहीं खेल पाए थे. हालांकि, उन्होंने अब नेट्स में लंबा समय बिताना शुरू कर दिया है और LSG के खिलाफ मैच में वो वापसी कर सकते हैं. रयान रिकेल्टन के साथ रोहित दोबारा ओपनिंग कर सकते हैं.

विज्ञापन

मिडल ऑर्डर से होगी उम्मीद

मिडल ऑर्डर से होगी उम्मीद3 / 7

मुंबई इंडियंस का मिडल ऑर्डर IPL में फ्लॉप रहा है और यह उनके खराब प्रदर्शन का बड़ा कारण है. LSG के खिलाफ नमन धीर, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को धमाकेदार प्रदर्शन करना होगा.

तीन ऑलराउंडर के साथ उतर सकती है MI

तीन ऑलराउंडर के साथ उतर सकती है MI4 / 7

मुंबई इंडियंस के पास कप्तान हार्दिक पांड्या के रूप में एक शानदार ऑलराउंडर है. विल जैक्स इंग्लैंड के लिए लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं. MI रॉबिन मिंज को बाहर करके जैक्स को नंबर 7 पर जगह दे सकती है. पिछले मैच में MI के पास एक ऑलराउंडर की कमी नजर आई थी. ऐसे में शार्दुल ठाकुर को खेलने का मौका मिल सकता है. वो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं.

विज्ञापन

गेंदबाजी अटैक में होगा बदलाव?

गेंदबाजी अटैक में होगा बदलाव?5 / 7

कृश भगत की जगह शार्दुल ठाकुर की टीम में एंट्री हो सकती है. गेंदबाजी अटैक में उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर से उम्मीदें होंगी. ट्रेंट बोल्ट को भी अपने अनुभव का उपयोग करने की सख्त जरूरत है.

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?6 / 7

MI पिछले मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में रघु शर्मा को लाया था, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी की. हालांकि, वानखेड़े की पिच पर अश्विनी कुमार को खेलने का मौका मिल सकता है. उनका रिकॉर्ड इस मैदान पर बेहतरीन है.

विज्ञापन

MI की संभावित प्लेइंग 11

MI की संभावित प्लेइंग 117 / 7

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट (इम्पैक्ट प्लेयर: अश्विनी कुमार)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन