Prashant Veer MS Dhoni

'धोनी से 5% भी...', IPL ऑक्शन में 14.20 करोड़ कमाने के बाद प्रशांत वीर ने तोड़ी चुप्पी, CSK के लिए मचाएंगे तबाही!

Prashant Veer on Playing for CSK: IPL 2026 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ रूपये देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया. घरेलू क्रिकेट में प्रशांत वीर ने लगातार अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है. उन्होंने CSK में चुने जाने के बाद चुप्पी तोड़ी और वो एमएस धोनी के साथ खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हैं.

Prashant Veer on Playing for CSK: IPL 2026 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने युवा खिलाड़ियों पर दांव खेला. हमेशा से CSK अनुभवी प्लेयर्स पर भरोसा जताती आई है लेकिन इस बार चीजें बदली हुई नजर आई. सीएसके ने कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ रूपये में खरीदा. प्रशांत वीर ने घरेलू क्रिकेट में काफी प्रभावित किया और वो बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं. इसी वजह से IPL ऑक्शन में टीमों ने उनपर बोली लगाई और वो 14.20 करोड़ रूपये में CSK का हिस्सा बन गए. अब उन्होंने IPL ऑक्शन में करोड़ों कमाने के बाद चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

प्रशांत वीर ने CSK का हिस्सा बनने पर क्या बोला?

प्रशांत वीर का CSK से जुड़ने के बाद एक इंटरव्यू आया. इसमें उन्होंने IPL खेलने को लेकर उत्साह दिखाया और बताया कि वो पहले से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना चाहते थे. उन्होंने ये भी कहा कि वो एमएस धोनी की तरह नीचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं और अगर उनसे 4-5 प्रतिशत भी सीखने को मिला, तो उनका करियर अलग लेवल पर चला जाएगा. प्रशांत के पिता रमेंद्र त्रिपाठी ने भी अपने बेटे के चुनाव पर खुशी जाहिर की और बताया कि वो CSK का ही हिस्सा बनना चाहते थे. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ