धोनी की तरह लंबे छक्के लगाने को तैयार कार्तिक शर्मा, 19 साल के विकेटकीपर ने सुनाई चौंकाने वाली कहानी

Kartik Sharma Excited Play CSK: इंडियन प्रीमयर लीग 2026 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने युवाओं पर दांव खेला. उन्होंने 19 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा पर बड़ी बोली लगाई और उन्हें 14.20 करोड़ की भारी रकम के साथ टीम में जगह दी. अब CSK में चुने जाने के बाद कार्तिक शर्मा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

Kartik Sharma Excited Play CSK

धोनी की टीम में खेलेंगे कार्तिक शर्मा

Kartik Sharma Excited Play CSK: IPL 2026 ऑक्शन में CSK ने अपने फैसलों से काफी ज्यादा हैरान किया. उन्होंने 19 साल के युवा विकेटकीपर कार्तिक शर्मा पर बड़ी बोली लगाई. चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरुआत से ही कार्तिक को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई और उनपर 14.20 करोड़ की बिड लगा दी. कार्तिक ने घरेलू क्रिकेट में अपने ताबड़तोड़ अंदाज से टीमों को अपनी ओर आकर्षित किया. इसी कारण उनपर बड़ी बोली लगी और CSK ने उन्हें अपने साथ जोड़ा. अब कार्तिक ने ऑक्शन से जुड़ी चौंकाने वाली कहानी सुनाई.

विज्ञापन

कार्तिक ने CSK में चुने जाने पर क्या कहा?

कार्तिक शर्मा ने IPL ऑक्शन में CSK द्वारा 14.20 करोड़ रूपये में खरीदे जाने के बाद चुप्पी तोड़ी. आपको जानकर हैरानी होगी कि वो इतनी बड़ी बोली लगने के बावजूद शांत थे. उन्होंने कहा, ‘मैं शांत था और घर पर सभी खुशी से कूद पड़े. मैं तुरंत पास की मिठाई की दुकान पर गया और मैंने वहां से उन सभी लोगों के लिए मिठाई खरीदी, जिन्होंने इस सफर में हर पल मेरा साथ दिया. उम्मीद है कि एमएस धोनी से काफी कुछ सीखने को मिलेगा.’

विज्ञापन

बचपन से आक्रमक खिलाड़ी बनने की इच्छा रखते थे कार्तिक

कार्तिक शर्मा को सफल बनाने में उनके पिता मनोज कुमार का बहुत बड़ा किरदार है. मनोज खुद क्रिकेट खिलाड़ी नहीं बन पाए और इसी वजह से उन्होंने अपने बेटे के टैलेंट को सपोर्ट किया. मात्र 5 साल की उम्र में उन्होंने प्लास्टिक के बल्ले से खेलना शुरू कर दिया था और कोच लोकेन्द्र सिंह से कहा था, ‘मुझे छक्के मारने वाला प्लेयर बनना है सर.’ शुरुआत से ही उन्हें धोनी की तरह बड़े शॉट्स लगाने वाला खिलाड़ी बनना था और वो अब उसी रोल में परफॉर्म कर रहे हैं.

विज्ञापन

क्यों लगी कार्तिक शर्मा पर बड़ी बोली?

कार्तिक शर्मा घरेलू क्रिकेट में लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर हैं. उन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रभावित किया. उन्होंने राजस्थान के लिए अब तक 12 टी20 मैचों में हिस्सा लिया है और 334 रन बनाए हैं. उनका औसत 30.36 का रहा और उन्होंने 162.92 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. बता दें कि स्टेट लेवल क्रिकेट पर वो दो अर्धशतक लगा चुके हैं. देखना होगा कि कार्तिक CSK में एमएस धोनी की तरह लंबे छक्के लगा पाते हैं, या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ