हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्रज्ञान ओझा और गौतम गंभीर की जोड़ी अब लेगी टीम इंडिया के बड़े फैसले, रोहित को हो सकता है फायदा

Team India: टीम इंडिया के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. चयन समिति को लेकर बीसीसीआई ने 2 बड़े बदलाव किए हैं. रमेश पोवार की नए सिलेक्टर के रूप में एंट्री हुई है. वहीं प्रज्ञान ओझा अब मुख्य चयनकर्ता बने हैं. ऐसे में अब टीम में भी कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं.

विज्ञापन
Pragyan Ojha और Gautam Gambhir लेंगे अब टीम इंडिया के लिए अहम फैसले (Pic Credit- ANI)

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम में हाल के समय में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. ये फैसले हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर कर रहे थे. अगरकर का कार्यकाल अब खत्म हो गया है. उनकी जगह पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा अब मुख्य चयनकर्ता बने हैं. ऐसे में अब भारतीय टीम से जुड़े बड़े फैसले मौजूदा मुख्य चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा और हेड कोच गौतम गंभीर लेने वाले हैं. इस जोड़ी को अब भारतीय खिलाड़ियों के भविष्य का फैसला करना है. रोहित शर्मा को इससे बड़ा फायदा हो सकता है. 

गौतम गंभीर और प्रज्ञान ओझा करने वाले हैं बड़े फैसले 

अजीत अगरकर बड़े खिलाड़ी थे. जिसके कारण ही उस समय वो आसानी से बड़े फैसले कर सकते थे. गौतम गंभीर को भी उनकी बात माननी पड़ी थी. लेकिन अब गौतम गंभीर ओझा से बहुत बड़े खिलाड़ी थे. ऐसे में अब ओझा के ऊपर उसका भी दबाव होगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब गंभीर की ज्यादातर बातें मानी जा सकती है. गंभीर का दबदबा बढ़ने के कारण अब मौजूदा कप्तान शुभमन गिल को भी फायदा हो सकता है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ओझा बहुत ही करीब थे. ऐसे में अब रोहित को भी बड़ा फायदा मिल सकता था. पहले अगरकर युवा यशस्वी जायसवाल को खिलाना चाहते थे. 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: शुभमन-श्रेयस के पास है न्यूजीलैंड में इतिहास रचने का मौका, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय कप्तान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola