VIDEO: पर्थ टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, होने वाले हैं बड़े बदलाव
Author: Alsaba Zaya
2024-11-18 14:19:13
This browser does not support iframes.
India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होने जा रहा है। पर्थ में होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम को झटके लग चुके हैं। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल नहीं खेलेंगे। रोहित निजी कारणों से हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
ऐसे में भारतीय टीम में बड़ा बदलाव होना तय माना जा रहा है। सलामी बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल जिम्मेदारियां निभाते हुए नजर आएंगे, जबकि गिल की जगह अभिमन्यु ईश्वरन को मौका मिलने की उम्मीद है।
वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में हर्षित राणा को मौका मिल सकता है। उनके अलावा मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी विभाग का हिस्सा होंगे। पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कमान जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: VIDEO: मुंबई इंडियंस के निशाने पर ये 5 धुरंधर! ऑक्शन में बरसेगा पैसा
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines