Pitra Dosh Upay

Video: पितृ दोष से मुक्ति के लिए जरूर करें ये उपाय, पितरों को प्रसन्न करने से खुशहाल होगा जीवन

Pitra Dosh Upay: अगर कोई व्यक्ति पितृ दोष से प्रभावित है तो उसे जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है. उसका कोई काम नहीं बनता है. पितृ दोष से मुक्ति के लिए आपको उपायों को करना चाहिए. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Pitra Dosh Upay: पितरों को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य का काम करना चाहिए. पिंड दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष का प्रभाव कम होता है. अगर किसी के पितृ आकस्मिक मृत्यु से मरे हैं तो इन पितरों के उद्धार के लिए त्रिपिंडी श्राद्ध और नारायण बलि का उपाय करना चाहिए. त्रिपिंडी श्राद्ध सामान्य पूर्वजों की तृप्ति और मोक्ष के लिए होता है, नारायण बलि अकाल मृत्यु या असामान्य मौत से हुई पितृदोष की शांति के लिए किया जाता है.

विज्ञापन

बिहार के गया तीर्थ में पिंड दान करना पितरों को प्रसन्न करने और पितृ दोष से मुक्ति के लिए अच्छा होता है. पितृ दोष से मुक्ति के लिए वहां धर्मशिला पर पिड़ दान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है. पितृ दोष से मुक्ति के लिए गया, कुरुक्षेत्र या गंगा नदी के घाट पर स्नान करना चाहिए. आप घर पर पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें. ब्राह्मण को पीपल के पेड़ के नीचे बैठाकर खीर-पूड़ी खिलाएं. दही बड़े और सफेद रसगुल्ले कौवे को खिलाएं. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ