हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, इसके बाद हो सकती है परेशानी

Meen Rashifal: अक्टूबर महीने में मीन राशि के लिए शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है. ऐसे में 31 अक्टूबर तक का समय अच्छा रहेगा. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

विज्ञापन
मीन राशि (Photo Credit - AI)

Meen Rashifal: मीन राशि के लोग 31 अक्टूबर तक बड़े फैसले ले सकते हैं. इसके बाद मीन राशि वाले कारोबार में नया निवेश करने से बचें. ऑफिस पॉलिटिक्स से बचें. ईमानदारी से काम करें. काम अधूरा ना छोड़ें. काम में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें. छोटी-छोटी बातों को बड़ा ना बनने दें. 31 अक्टूबर तक मीन राशि के लिए समय अच्छा रहेगा. मीन राशि वाले जीवन से जुड़े जरूरी फैसले 31 अक्टूबर से पहले लें. इसके बाद जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

31 अक्टूबर के बाद बढ़ सकता है तनाव

मीन राशि वालों के जीवन में 31 अक्टूबर के बाद बेवजह का टकराव पैदा हो सकता है. संपत्ति बेचने के लिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति की मदद लें. वरना विवाद हो सकता है. आप लोगों को पेट के रोग से परेशानी हो सकती है. अक्टूबर महीने के बाद मीन राशि के लोगों की सेहत कमजोर हो सकती है. नींद ना आना, बेचैनी, थकान के कारण आप परेशान रह सकते हैं. ऐसे में सेहत को लेकर सावधान रहना होगा.

ये भी पढ़ें – धनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

विज्ञापन

मीन राशि के लिए उपाय

मीन राशि के लोगों के भाग्य का स्वामी ग्रह मंगल होता है. ऐसे में मंगल ग्रह से जुड़े उपाय करने से मीन राशि वालों को लाभ मिल सकता है. आप लोग हनुमान जी की उपासना करें. मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है. ऐसे में हर शनिवार को हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें. हनुमान जी को लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं. इन उपायों को करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होगी. मीन राशि वालों के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola