MEEN RASHI.jpg

Video: मीन राशि को अशुभ फल देंगे शनि, राहु और केतु, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Pisces Horoscope: मीन राशि वालों के लिए जून में ग्रह स्थिति कैसी रहेगी और कैसा प्रभाव पड़ेगा इसके बारे में यहां जानते हैं? बता दें कि, मीन राशि को शनि, राहु और केतु के कारण जीवन में उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है. आइये इसके बारे में पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Pisces Horoscope: मीन राशि के लोगों को जून में कई ग्रहों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. मीन राशि के लिए महीना कैसा रहेगा इनके जीवन पर क्या प्रभाव होगा, कौन सा ग्रह शुभ और कौन सा ग्रह अशुभ फल देगा इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. मीन राशि के तीसरे भाव में 15 जून तक सूर्य गोचर करेगा इसके बाद चतुर्थ भाव में गोचर करेगा. सूर्य के प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा और शुभ फल मिलेगा. 21 जून तक मंगल ग्रह आपकी कुंडली के दूसरे भाव में और इसके बाद तृतीय भाव में गोचर करेगा. मंगल के प्रभाव से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

विज्ञापन

इन ग्रहों से मिलेगा शुभ परिणाम

शुक्र ग्रह मीन राशि वालों के लिए जून में शुभ साबित होने वाले हैं. शुक्र चौथे भाव में गोचर करेंगे और अविवाहित लोगों को शुभ फल देंगे. बुध ग्रह से औसत फल मिलेंगे. विदेश से जुड़े मामलों और आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा. आपको लेन-देन के मामले में सावधान रहने की जरूरत है. हालांकि, आपके लिए गुरु ग्रह अशुभ फल दे सकता है. गुरु के कारण परिवार और संतान को लेकर खर्च बढ़ सकता है. करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

शनि, राहु और केतु देंगे अशुभ फल

मीन राशि वालों को जून के महीने में शनि, राहु और केतु से अशुभ फल मिलेंगे. राहु और केतु के कारण जीवन में संकट आ सकता है. शनि की साढ़ेसाती के कारण आपके परेशान होना पड़ सकता है. आपका तनाव बढ़ सकता है. करियर, धन और कारोबार में दिक्कते आ सकती हैं. आपके 12वें भाव में राहु का होना खर्च बढ़ा सकता है. चोट लगने का खतरा रहेगा और उधार लेना पड़ सकता है. केतु ग्रह के 6वें भाव में होने से नौकरी में परेशानी हो सकती है. मीन राशि वालों को बचाव के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ