IND W vs SL W: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी हुई मैच से बाहर 

IND W vs SL W: ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच चौथा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है. इस टी20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. मैच विनर खिलाड़ी बीमार होने के कारण चौथे मैच से बाहर हो गई हैं और अब सीरीज के आखिरी मुकाबले से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

indian women's cricket team

indian women's cricket team

IND W vs SL W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में टी20 सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है. जहां पर श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उसका फायदा उठाकर टीम इंडिया की बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. हालांकि इस दौरान टीम इंडिया को बड़ा झटका भी लगा. मैच विनर खिलाड़ी बीमार होने के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल रही हैं. 

विज्ञापन

जेमिमा रोड्रिग्स हो गई बीमार 

चौथे टी20 मैच में जेमिमा रोड्रिग्स प्लेइंग 11 से बाहर हो गईं हैं. जिसके पीछे का कारण बताते हुए बीसीसीआई ने कहा, ‘सुश्री जेमिमा रोड्रिग्स हल्के बुखार के कारण कमजोरी महसूस कर रही थीं, इसलिए तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में उनका चयन नहीं हो सका. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी सेहत और रिकवरी पर कड़ी नजर रख रही है.’ बीसीसीआई के इस अपडेट के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई है कि क्या वो आखिरी टी20 मैच से भी बाहर हो सकती हैं? सीरीज का आखिरी मुकाबला 30 दिसंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है. /s

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND W vs SL W: स्मृति मंधाना ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम, दिग्गजों की लिस्ट में हुईं शामिल 

भारतीय महिला बल्लेबाजों ने किया कमाल 

टॉस जीतने के बाद श्रीलंका की टीम ने टीम इंडिया को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. शेफाली वर्मा ने 46 गेंदों में 171.74 की स्ट्राइक रेट से 79 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का जड़ा. वहीं स्मृति मंधाना ने भी 48 गेंदों में 80 रन बनाए हैं. जिसमें मंधाना ने 11 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. अंत में ऋचा घोष ने सिर्फ 16 गेंदों में नाबाद 40 रनों की पारी खेली. जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल है. जिसके कारण ही भारत ने 20 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 221 रन बनाए हैं. जिसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. टी20आई फॉर्मेट में ये भारतीय महिला टीम का सबसे बड़ा स्कोर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ