Sajid Khan PAK vs ENG: मुल्तान के बाद रावलपिंडी टेस्ट मैच में भी साजिद खान की फिरकी का जादू जमकर चला। साजिद ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में छह इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। साजिद ने जो रूट, हैरी ब्रूक और विपक्षी टीम के कप्तान बेन स्टोक्स जैसे बड़े बल्लेबाजों का शिकार किया। साजिद की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड को पहली पारी में 267 रन पर समेटने में सफल रही।
साजिद इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए इस सीरीज में अबूझ पहले साबित हो रहे हैं। मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भी स्पिन गेंदबाज ने अंग्रेजों की नाक में दम किया था। दूसरे टेस्ट में साजिद ने 9 विकेट अपने नाम किए थे। यानी तीन पारियों में साजिद कुल मिलाकर 15 विकेट चटका चुके हैं। पाकिस्तान टीम की सबसे बड़ी ताकत साबित हो रहा यह स्पिनर कभी मोबाइल की ढुकान चलाता था। साजिद क्रिकेट खेलने के साथ-साथ अपने घर का गुजारा करने के लिए मोबाइल बेचा और ठीक किया करते थे।
ये भी पढ़ें;- IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में ओवर कॉन्फिडेंट थी टीम इंडिया? आर अश्विन ने किया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
JIO का IPO...रिटेल निवेशकों को अब भी मौका
1 hr agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
3 hrs agoक्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
6 hrs agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
10 hrs agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
11 hrs agoJIO बना भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, लगी ग्लोबल मुहर
1 day agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
1 day agoकितने बजे शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड के T20I, वनडे और टेस्ट सीरीज के मैच?
1 day agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoJIO का IPO 'ग्लोबल राज' का प्लान, जानिए पूरी डिटेल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines