PAK (6)
विज्ञापन

VIDEO: ऐसी हो सकती है चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान टीम, सामने आया बड़ा अपडेट

Pakistan Cricket Team: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की टीम कुछ इस प्रकार हो सकती है। कई सीनियर खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना है।

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत समेत कई देशों ने ऐलान कर दिया है। लेकिन पाकिस्तान ने अपने दल का ऐलान नहीं किया है। हालांकि मेगा इवेंट की मेजबानी पाकिस्तान और दुबई के पास है। केवल भारतीय टीम अपना मुकाबला दुबई में खेलेगी। इसके अलावा सभी मैच पाकिस्तान में ही होंगे। सामने आई नई रिपोर्ट के मुताबिक सैम अयूब लगभग चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुके हैं।

क्योंकि ये खिलाड़ी फिट नहीं है। वहीं उनकी जगह पर फखर जमान को मौका मिलने की पूरी संभावना है। इसके अलावा मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, सलमान अली आगा जैसे स्टार बल्लेबाज स्क्वाड में शामिल हो सकते हैं। वहीं गेंदबाजी विभाग में नसीम शाह, शाहिन अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे खिलाड़ी मोर्चा संभाल सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ