हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पाकिस्तान के रजाउल्लाह ने डेब्यू मैच में बनाए 2 बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ 9 छक्के जड़कर किया अनोखा कारनामा

Razaullah Made Two Records: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में रजाउल्लाह ने कमाल कर दिया. उन्होंने बल्ले से तबाही मचाई और 81 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 9 छक्के शामिल थे. इस पारी के जरिए उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

विज्ञापन
पाकिस्तान के रजाउल्लाह ने डेब्यू पर बनाया खास रिकॉर्ड (Image: Sky Sports Screengrab)

Razaullah Made Two Records: इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में पाकिस्तान के रजाउल्लाह ने धमाल मचाया. अपने डेब्यू मैच में इस तेज गेंदबाज ने पहली पारी में 4 विकेट झटके. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में धुआंधार बल्लेबाजी की. उन्होंने 63 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग में रजाउल्लाह ने 4 चौके और 9 छक्के जड़े. इसी के साथ उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड बनाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम कुछ बड़े क्रिकेटर्स के साथ दर्ज करा लिया है.

रजाउल्लाह ने बनाए दो बड़े रिकॉर्ड

अपने टेस्ट डेब्यू पर 9 छक्के जड़कर रजाउल्लाह ने टिम सऊदी की बराबरी कर ली है और वह संयुक्त रूप से पहले टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रजाउल्लाह नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे. निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरने के बाद बड़ा स्कोर बनाना मुश्किल होता है. हालांकि, 81 रनों की पारी खेलकर उन्होंने इतिहास रच दिया है. वह डेब्यू मैच में 9वें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने कॉर्बिन बॉश की बराबरी कर ली है, जिन्होंने भी अपने डेब्यू मैच में 9वें नंबर पर उतरकर 81 रन की पारी खेली थी.

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से बाहर चल रहीं हरलीन देओल की हुई WCPL 2026 में एंट्री, RR की फ्रेंचाइजी का बनीं हिस्सा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola