IND vs SL: गॉल टेस्ट मैच में टीम इंडिया के ये 5 सितारे बने जीत के हीरो, 2 युवा खिलाड़ी ने किया प्रभावित

IND vs SL: गॉल टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के ऊपर कई बड़े सवाल उठ रहे थे. भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करके अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ियों ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है.

India vs Sri Lanka 1st Test (PIC Credit -AI)
1 / 6
India vs Sri Lanka 1st Test (PIC Credit -AI) गॉल में टीम इंडिया को मिले 5 स्टार खिलाड़ी

IND vs SL: गॉल के मैदान पर भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से हुआ. जहां पर टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही अंत में टीम इंडिया को मुकाबले में 165 रनों से जीत मिली. इस जीत में टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा है. इन खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा प्रभावित 2 युवा खिलाड़ियों ने किया है. दोनों के कारण ही श्रीलंका की टीम मैच में कहीं भी नजर नहीं आई. (PIC Credit -AI Generated) गॉल में टीम इंडिया को मिले 5 स्टार खिलाड़ी

विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल

देवदत्त पडिक्कल 2 / 6

उभरते हुए बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. पहली पारी में 167 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद दूसरी पारी में भी पडिक्कल ने अहम 44 रन बनाए. जिसके कारण ही उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. (Pic Credit- ANI) पडिक्कल ने गॉल में की शानदार बल्लेबाजी 

विज्ञापन

मानव सुथार

मानव सुथार 3 / 6

युवा स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार ने पहली पारी में 24 रन बनाए और उसके बाद 4 विकेट भी हासिल किया. जिसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 6 विकेट लेकर खुद को बड़े स्टेज पर साबित कर दिया. हर दिग्गज अब उनकी तारीफ कर रहा है. (Pic Credit- X) मानव सुथार ने गॉल में लिए 10 विकेट

केएल राहुल

केएल राहुल 4 / 6

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने पहली पारी में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए. इतना ही नहीं दूसरी पारी में भी राहुल ने 35 रन जोड़े थे. बल्लेबाजों के लिए मुश्किल विकेट पर राहुल ने टीम के लिए अहम पारियां खेली थी.  (Pic Credit- ANI) केएल राहुल ने टीम को दिलाई अच्छी शुरुआत

विज्ञापन

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत 5 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी शानदार बल्लेबाजी की थी. पहली पारी में 39 रनों पर पवेलियन लौटने वाले पंत ने दूसरी पारी में अहम 66 रन बनाए थे. जिसके कारण ही टीम इंडिया श्रीलंका को बड़ा लक्ष्य दे पाई थी. (Pic Credit- ANI) पंत ने बल्ले से गॉल में किया कमाल 

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा 6 / 6

स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बल्ले के साथ बहुत ज्यादा योगदान नहीं दिया. लेकिन गेंद के साथ उन्होंने 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है. जिसके कारण ही जडेजा को भी इस जीत का श्रेय मिलना चाहिए. (Pic Credit- ANI) जडेजा ने गेंद के साथ किया कमबैक 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन