हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

क्या IPL 2027 में खेलने वाले हैं पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर? इस रूल से मिल सकती है एंट्री

Mohammad Amir: आईपीएल 2008 में ही सिर्फ पाकिस्तानी खिलाड़ी खेले थे. उसके बाद हुए ताज अटैक के कारण पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर आईपीएल में बैन लग गया. अब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर आईपीएल 2027 में खेलने की तैयारी कर रहे हैं.

विज्ञापन
Pic Credit- ANI

Mohammad Amir: पाकिस्तान के खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेल सकते हैं. यहां तक की पाकिस्तान के स्टार इस लीग के ऑक्शन में अपना नाम भी नहीं दे सकते हैं. इस सब नियमों के बीच पाकिस्तान के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर आईपीएल 2027 के ऑक्शन में अपना नाम दे सकते हैं. इतना ही नहीं उन्हें अगर कोई टीम ऑक्शन में खरीदती है, तो उन्हें खेलने का मौका भी मिल सकता है. इसके पीछे आईपीएल का ही ये बड़ा नियम है.

क्या आईपीएल 2027 में खेलेंगे मोहम्मद आमिर? 

आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा बैन आगे भी रहने वाला है, लेकिन मोहम्मद आमिर अब इंग्लैंड के खिलाड़ी हो गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान नागरिकता को छोड़ दिया है. ऐसे में इंग्लिश खिलाड़ी होने के नाते वो आईपीएल 2027 के ऑक्शन में अपना नाम भी दे सकते हैं और बिकने पर खेल भी सकते हैं. हालांकि आईपीएल में कोई भी फ्रेंचाइजी उन्हें खरीदकर विवादों में नहीं फंसना चाहेगी. ऐसी स्थिति में वो पाकिस्तान सुपर लीग में ही बतौर विदेशी खिलाड़ी खेल सकते हैं. मौजूदा समय में वो द हंड्रेड में लोकल खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: WI vs PAK: बाबर आजम ने अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, 4 सालों का सूखा खत्म करने से चूके

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola