WI vs PAK: बाबर आजम ने अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, 4 सालों का सूखा खत्म करने से चूके

WI vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम लंबे समय से शतक का इंतजार कर रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बाबर का इस लंबे इंतजार को खत्म करने का मौका था. ऐसे समय में उन्होंने बड़ी गलती करके अपना विकेट गंवा दिया.

Babar Azam

Pic Credit- X

WI vs PAK: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. जहां पर दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम ने शानदार कमबैक किया है. जिसका श्रेय कप्तान बाबर आजम पर भी जाता है. इस मुकाबले में सभी की नजरें पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर के ऊपर थी. उन्होंने पहली पारी में कमाल की पारी खेली. इस दौरान उनके पास 4 सालों का सूखा खत्म करने का मौका था. जिसे उन्होंने अपनी ही गलती से गंवा दिया है. जिसका तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 

विज्ञापन

बाबर आजम ने गंवा दिया बड़ा मौका 

पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बुरी तरह से हार गई थी. ऐसे में दूसरे टेस्ट से पहले टीम पर दबाव था. ऐसे समय में टीम के कप्तान बाबर आजम ने अब्दुल्ला शफीक के साथ मिलकर अपनी टीम को संभाला. इस दौरान बाबर आजम ने 147 गेंदों में 88 रनों की पारी खेली. शतक से जब बाबर सिर्फ 12 रन दूर थे. उस समय उन्होंने 1 रन के चक्कर में अपना विकेट गंवा दिया.

विज्ञापन

पारी के 75वें ओवर की 5वीं गेंद पर बाबर ने कवर में गेंद को पुश किया और सिंगल लेने की कोशिश की. उस समय दूसरे छोर पर खड़े अब्दुल्ला शफीक ने रन लेने से मना कर दिया. ऐसे में जब बाबर दोबारा वापसी लौटे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. ब्रैंडन किंग के डायरेक्ट थ्रो ने बाबर का काम तमाम कर दिया था. जिसकी वजह से ही कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली. 

ये भी पढ़ें: रफ्तार नहीं, यह है आकिब नबी की सबसे बड़ी ताकत! इरफान पठान ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

4 सालों से इंतजार कर रहे हैं बाबर आजम 

टेस्ट क्रिकेट में बाबर आजम ने अपना आखिरी शतक 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था. जिसको अब कुल मिलाकर 1317 दिन बीत गए हैं. इस दौरान बाबर 2 बार विदेशी सरजमीं पर जाकर 80+ के स्कोर में पवेलियन लौटे हैं. बात अब इस मुकाबले की करें तो वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 344 रन बनाए हैं. उसके जवाब में खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान की टीम ने 6 विकेट गंवाकर 312 रन बना लिए हैं. अब्दुल्ला शफीक 128 रन बनाकर अभी भी खेल रहे हैं. वहीं युवा बल्लेबाज अजान अवैस ने भी 55 रन बनाए. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ