Cricket News (59)
विज्ञापन

पाकिस्तान को मिला नया 'शोएब अख्तर', 17 साल के खिलाड़ी ने मचाया तहलका

Pakistan Young Pacer: पाकिस्तान अंडर-19 की ओर से 17 साल के गेंदबाज ने अपनी रफ्तार से विरोधी टीम के होश उड़ाए हैं. स्कॉटलैंड अंडर-19 के खिलाफ इस गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन किया.

Pakistan Young Pacer: जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में वनडे विश्व कप 2026 खेला जा रहा है. 19 जनवरी को पाकिस्तान अंडर-19 और स्कॉटलैंड अंडर-19 के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच को पाकिस्तान ने 6 विकेट से अपने नाम किया. पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज अली रजा ने शानदार प्रदर्शन किया.उन्होंने इस मैच में 4 विकेट लिए. इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने 2 विकेट लिए थे. अली रजा के पास गति काफी तेज है.

वह अपनी स्विंग के लिए भी जाने जाते हैं. अली रजा ने हाल ही में इमर्जिंग एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में अब उनकी तुलना पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से हो रही है. शोएब का शुमार पाकिस्तान के ही नहीं बल्कि दुनिया के दिग्गज तेज गेंदबाजों में किया जाता है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ