हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs SL: शाहीन अफरीदी के घर में हुई डिनर पार्टी के बाद मचा हड़कंप! कप्तान सहित 2 श्रीलंकाई खिलाड़ी हुए बीमार  

PAK vs SL: श्रीलंका की टीम मौजूदा समय में पाकिस्तान के दौरे पर है. जहां पर वनडे सीरीज खत्म होने के बाद टीम जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के साथ मिलकर ट्राई सीरीज खेलने वाली है. टी20 ट्राई सीरीज शुरू होने से पहले पाकिस्तान के वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने तीनों ही टीमों के खिलाड़ियों को अपने घर पर डिनर पार्टी दी थी. जिसके बाद श्रीलंकाई टीम में हड़कंप मच गया है!

विज्ञापन
PAK vs SL

PAK vs SL: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने अपने घर पर जिम्बाब्वे और श्रीलंकाई खिलाड़ियों को डिनर के लिए बुलाया था. जहां से लौटने के बाद श्रीलंका टीम के 2 खिलाड़ी बीमार पड़ गए हैं. जिसके कारण ही वो ट्राई सीरीज से भी बाहर हो गए हैं. अब सोशल मीडिया पर शाहीन अफरीदी को ट्रोल भी किया जा रहा है. श्रीलंका की टीम में अब 2 बड़े बदलाव भी किए गए हैं. जिससे सीरीज बीच में नहीं रुके. 

कप्तान चरिथ असलंका हो गए बीमार 

शाहीन शाह अफरीदी के घर से लौटने के बाद श्रीलंका टीम के कप्तान चरिथ असलंका और तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो बीमार पड़ गए हैं. जिसके कारण ही वो अब पाकिस्तान छोड़कर वापस श्रीलंका लौट गए हैं. ऐसे में श्रीलंका की कप्तानी अब दसुन शनाका को सौंप दी गई है. वहीं असिथा की जगह पवन रत्नायके को भी टीम के साथ जोड़ दिया गया है. बता दें कि पाकिस्तान में बम ब्लास्ट के बाद कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने मैच खेलने से इनकार कर दिया है. पीसीबी के बहुत मनाने के बाद वो रुके.  

ये भी पढ़ें: IND A vs PAK A: भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन होगा महामुकाबला! आज का मैच करेगा किस्मत का फैसला 

विज्ञापन

इस घटना के बारे में और जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: Ashes Series: कब और कहां देख सकते हैं क्रिकेट की ब्लॉकबस्टर सीरीज? बेन स्टोक्स खत्म करना चाहेंगे 14 सालों का सूखा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola