IND A vs PAK A: भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन होगा महामुकाबला! आज का मैच करेगा किस्मत का फैसला 

IND A vs PAK A: एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के लीग स्टेज में भारत ए और पाकिस्तान ए की टीमें आपस में भिड़ीं थी. जहां पर पाकिस्तान ए की टीम ने भारत को बुरी तरह से हरा दिया था. हालांकि उसके बाद भी अभी इन दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट में एक और महा मुकाबला हो सकता है. हालांकि इस मुकाबले के लिए आज इंडिया ए की टीम को धमाकेदार प्रदर्शन करना होगा. 

IND vs PAK

IND vs PAK

IND A vs PAK A: भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के लीग स्टेज में अहम मुकाबला खेला गया था. जहां पर पाकिस्तानी टीम ने इंडिया ए को बुरी तरह से हरा दिया था. इंडिया ए के युवा शेरों के पास बदला लेने का मौका है, लेकिन उसके लिए उन्हें 18 नवंबर को होने वाले ओमान के खिलाफ मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करना होगा. अगर जितेश शर्मा की टीम आज ओमान के खिलाफ मुकाबला जीतेगी, तो उन्हें सेमीफाइनल में जगह मिल जाएगी. 

विज्ञापन

ओमान के खिलाफ टीम इंडिया को करना होगा धमाल 

इंडिया ए की टीम आज एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में ओमान के खिलाफ 8 बजे दोहा के वेस्ट एंड पार्क अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अहम मुकाबला खेलेगी. इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद ही टीम इंडिया सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर लेगी. जहां पर उनका सामना श्रीलंका, अफगानिस्तान या बांग्लादेश की जूनियर टीम से हो सकता है. 

विज्ञापन

इंडिया ए की टीम बेहद मजबूत नजर आ रही है. ऐसे में उनके लिए फाइनल में जगह बनाना बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं होगा. वहीं पाकिस्तान ए की टीम भी सेमीफाइनल में आसानी से जीत दर्ज कर सकती है. ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है.  

विज्ञापन

इस दिन खेला जा सकता है भारत-पाक मुकाबला 

इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 23 नवंबर को खेला जाएगा. रविवार को इस मुकाबले की शुरुआत रात के 8 बजे से होगी. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में बहुत ज्यादा गरमा-गर्मी देखी गई थी. ऐसे में अगर दोनों टीमें फाइनल खेलती है, तो उसका डबल डोज ही देखने को मिल सकता है. एशिया कप 2025 से ही इन दोनों टीमों के बीच हर लेवल पर मुकाबला बहुत ज्यादा आक्रामक होता जा रहा है. युवा खिलाड़ियों का जोश पिछले मैच में देखने को मिला था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ