चुनाव आयोग और मतदाता सूची को लेकर चल रहे विवाद पर विपक्ष हमलावर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्हें अन्य दलों का भी सहयोग मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी चुनाव आयोग पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाया है।
---विज्ञापन---
अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग पर समय-समय पर उंगलियां उठी हैं। प्रधानी, विधानसभा समेत तमाम चुनावों को लेकर चुनाव आयोग की जिम्मेदारी बनती है कि चुनाव निष्पक्ष हों। चुनाव आयोग के काम करने का जो तरीका है, उससे लोग संतुष्ट नहीं हैं। लोगों में अविश्वास पैदा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने भी विपक्ष की बातों को स्वीकार किया है। उत्तर प्रदेश में कई बार चुनाव आयोग पर सवाल उठे हैं। हमने चुनाव आयोग से कुछ अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चुनाव आयोग पर बार-बार सवाल उठ रहे हैं।
---विज्ञापन---