What do People Search about PM Modi on Google
विज्ञापन

Video: देश में वन नेशन, वन इलेक्शन से क्या-क्या बदलेगा? 5 पॉइंट में समझें सबकुछ

One Nation One Election : देश में एक साथ चुनाव कराने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। मोदी सरकार ने एक राष्ट्र, एक चुनाव को मंजूरी दे दी। एनडीए की सरकार शीतकालीन सत्र में इस प्रस्ताव को पेश करेगी।

One Nation One Election : देश में एक साथ लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव कराने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। मोदी कैबिनेट की बैठक में वन नेशन, वन इलेक्शन पर बड़ा फैसला लिया और सरकार ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। अब सवाल उठता है कि वन नेशन, वन इलेक्शन आने के बाद देश में क्या-क्या बदलेगा?

वन नेशन, एक इलेक्शन के तहत देश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव होंगे। इसे लेकर सरकार नवंबर-दिसंबर 2024 में शीतकालीन सत्र में बिल पेश करेगी। रामनाथ कोविंद की रिपोर्ट के अनुसार, दो चरणों में चुनाव होंगे। 2029 तक विधानसभा के कार्यकाल बढ़ा दिए जाएंगे या फिर घटा दिए जाएंगे। केंद्र सरकार का एक देश-एक चुनाव पर क्या फैसला? किन राज्य सरकारों का कार्यकाल बढ़ेगा या घटेगा? क्या एनडीए के घटक दल टीडीपी के कारण रुकेगा वन नेशन, वन इलेक्शन? ONOE पर क्यों भड़का हुआ है विपक्ष? क्या है एक देश-एक चुनाव का इतिहास? वीडियो में 5 पॉइंट में समझें सबकुछ।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ