---विज्ञापन---

Video: मई के आखिरी 4 दिनों में मूलांक 1 वाले भूलकर भी न करें ये गलतियां, करियर पर लग सकता है ब्रेक

मई माह के आखिरी 4 दिन बचे हैं जो मूलांक 1 वालों के लिए बेहद खास हैं। यदि इस दौरान मूलांक 1 वालों ने कुछ बातों पर ध्यान नहीं दिया तो उनके करियर पर ब्रेक भी लग सकता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं मूलांक 1 के भविष्यफल के बारे में।

मूलांक 1 का भविष्यफल
---विज्ञापन---

ज्योतिष और अंक शास्त्र दोनों की मदद से भविष्य से जुड़े सवाल प्राप्त किए जा सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में जिस प्रकार व्यक्ति की जन्म कुंडली में ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति को देखकर राशिफल तैयार किया जाता है, ठीक उसी तरह अंक शास्त्र में मनुष्य की जन्म तिथि यानी मूलांक की मदद से भविष्यफल तैयार किया जाता है। भविष्यफल के जरिए व्यक्ति को जीवन में आने वाली चुनौतियों और अवसरों के बारे में पता चलता है, जिसके लिए वो खुद को मानसिक रूप से तैयार कर सके।

आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि मूलांक 1 वालों को मई माह के बचे हुए 4 दिनों में किन-किन बातों पर खास ध्यान देना होगा। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, या 28 को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। ग्रहों के राजा सूर्य की विशेष कृपा मूलांक 1 वालों के ऊपर रहती है क्योंकि वो इन तिथियों के स्वामी भी हैं। यदि मूलांक 1 के लोग सूर्य की उपासना करते हैं, तो उन्हें समाज में नाम के साथ-साथ अपार धन की भी प्राप्ति होती है। यदि आप जानना चाहते हैं कि मई माह के बचे 4 दिनों में मूलांक 1 वालों को किन-किन गलतियों को करने से बचना है तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: आज शनि जयंती पर चंद्र ने किया रोहिणी नक्षत्र में गोचर, बुलंदियों पर होगा इन 3 राशियों की किस्मत का सितारा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: May 27, 2025 03:15 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola