Nitish Kumar
विज्ञापन

Video: बिहार में क्या फिर NDA की बनेगी सरकार? देखिए न्यूज 24 से क्या बोली जनता?

लोगों ने कहा कि प्रदेश में शराबबंदी है, लेकिन यहां खुलेआम शराब बिक रही है। नीतीश कुमार ने केवल अपने पहले कार्यकाल में अच्छा काम किया था, लेकिन अब प्रदेश में विकास की गति धीमी है।

बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके मद्देनजर प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज है। नीतीश पूरे बिहार में घूमकर अपनी यात्रा कर रहे हैं। उधर, कांग्रेस ने दलित को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसी बीच न्यूज 24 की टीम प्रदेश के छपरा में पहुंची। न्यूज 24 से बातचीत में स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रदेश में शराबबंदी है, लेकिन यहां खुलेआम शराब बिक रही है। नीतीश ने अपने पहले कार्यकाल में पांच साल अच्छा काम किया था लेकिन अब प्रदेश में विकास की गति धीमी है। छपरा में मजदूरी करने वाले मनोज ने कहा कि बिहार में रोजगार नहीं है। सरकार ने सड़क तो बना दी गई है, लेकिन लोगों को काम नहीं मिल रहा है, यहां फैक्ट्री नहीं है। चितरंजन कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिजली और सड़क पर काम किया। उन्होंने बिहार के विकास के लिए कई काम किए हैं। एक समय था जब प्रदेश में शाम को छह बजे के बाद कोई अपने घर से नहीं निकलता था, बदमाश वाहन छीन लेते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ