Nirmala Sitharaman
विज्ञापन

चीन पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, कांग्रेस को कही ये बात

Lok sabha election 2024: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने भारत और भारतीयों की क्षमताओं पर सवाल उठाए हैं, उनका कहना है कि वह चीन की बराबरी नहीं कर सकते, जो देश को कमजोर करने जैसा है।

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने भारत और भारतीयों की क्षमताओं पर सवाल उठाए हैं, उनका कहना है कि वह चीन की बराबरी नहीं कर सकते। वित्त मंत्री ने एक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में कहा कि कांग्रेस पर महाभारत में शल्य का पात्र सटीक बैठता है।

कांग्रेस देश को कमजोर कर रही

Advertisment

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि महाभारत में नकुल और सहदेव के मामा शल्य कौरवों में शामिल हो गए थे। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने उनसे वचन लिया था कि आप हमारे साथ विश्वासघात नहीं करेंगे। जिसके बाद शल्य युद्ध में कर्ण के सारथी बने और हमेशा उसका आत्मविश्वास कम करते रहते थे। उन्होंने कहा भारतीय महान चीजें हासिल करने में सक्षम हैं। फिर भी कांग्रेस अपने बयानों से देश की प्रगति को कमजोर करने का काम कर रही है, जैसा शल्य ने कर्ण के साथ किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ