---विज्ञापन---

Anant-Radhika के ग्रैंड फंक्शन में छाईं अंबानी लेडीज, फैशन में बॉलीवुड हसीनाओं से नहीं दिखीं कम

Ambani Ladies Royal Look In Anant-Radhika Function: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शाही फंक्शन में लोगों की नजरें बॉलीवुड और हॉलीवुड हसीनाओं पर टिकी रही। इस बीच लाइमलाइट बटोरने में अंबानी लेडीज ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

---विज्ञापन---

Ambani Ladies Royal Look In Anant-Radhika Function: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अब पति-पत्नी बन चुके हैं। 12 जुलाई को दोनों की शादी शादी हुई, जबकि बीते दिन शुभ आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई। इन दोनों ही फंक्शन के तमाम वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस मौके पर देश और विदेश से कई सेलेब्स पहुंचे जिन्होंने अपने लुक से फंक्शन में चार चांद लगा दिए। बॉलीवुड हसीनाओं क फैशन देखने लायक रहा लेकिन आपको बता दें कि अंबानी लेडीज  भी अपने परिवार की सबसे महंगी शादी में रॉयल लुक में नजर आईं। नीता अंबानी और उनकी बड़ी बहू श्लोका मेहता और बेटी ईशा अंबानी ने अपने लुक से बॉलीवुड की कई हसीनाओं को कड़ी टक्कर दी।

अंबानी लेडीज ने लूटी लाइमलाइट

आपको बता दें कि अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के वेडिंग फंक्शन में अंबानी लेडीज ने अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन को चुना। बारात से लेकर नई दुल्हन राधिका मर्चेंट के स्वागत तक नीता अंबानी, श्लोका मेहता और ईशा अंबानी का अलग-अलग लुक देखने को मिला। तीनों ने अपने लुक से लाइमलाइट लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वीडियो में देखें अंबानी लेडीज के लुक पर एक नजर…

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: जयश्री बर्मन कौन? जिन्होंने राधिका मर्चेंट के लिए तैयार किया खास लहंगा, अंबानी की बहू पर टिकी सबकी निगाहें

First published on: Jul 14, 2024 11:50 AM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola