---विज्ञापन---

जयश्री बर्मन कौन? जिन्होंने राधिका मर्चेंट के लिए तैयार किया खास लहंगा, अंबानी की बहू पर टिकी सबकी निगाहें

Radhika Merchant Painted Lehenga on Subh Aashirwad Ceremony: अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट ने अपनी आशीर्वाद सेरेमनी में काफी सुंदर लहंगा पहना जो न सिर्फ देखने में काफी अलग था, बल्कि मानवता का संदेश भी दे रहा था। उनके इस लहंगे को जयश्री बर्मन ने तैयार किया।

---खबर नीचे जारी है---

Radhika Merchant Painted Lehenga on Subh Aashirwad Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की आशीर्वाद सेरेमनी काफी खास रही। इस मौके पर देश और विदेश के कई दिग्गज शामिल हुए। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर हॉलीवुड स्टार्स ने अपने इंडियन लुक से फैंस की अटेंशन लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सेरेमनी के दौरान लोगों की नजरें तब टिक गईं जब अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने ग्रैंड एंट्री ली। आशीर्वाद सेरेमनी के खास मौके पर मिसेज अंबानी पिंक कलर का लहंगा पहना जो असली सोने के साथ बना हुआ था। खास बात ये रही कि उनके लहंगे पर पेंट की मदद से हाथ से  काफी सुंदर चित्रकारी की गई थी। ये चित्रकारी राधिका और अनंत की प्रेम-कहानी को दर्शा रही थी।

आपको बता दें कि आशीर्वाद सेरेमनी के लिए राधिका मर्चेंट के इस खास लहंगे को आशीर्वाद सेरेमनी ने तैयार किया था। इसमें पेंटिंग के साथ-साथ हैंड एम्ब्रॉयडरी का काम भी था। साफ तौर पर कहा जाए तो इस खूबसूरत लहंगे को पहनकर राधिका मर्चेंट किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। आइए जानते हैं कि कौन हैं जयश्री बर्मन जिन्होंने अंबानी परिवार की छोटी बहू के लिए इस खास लहंगे को तैयार किया था।

---खबर नीचे जारी है---

कौन हैं जयश्री बर्मन?

आपको बता दें कि दिल्ली की जयश्री बर्मन पेशे से चित्रकार और मूर्तिकार हैं, जो अपनी कला के लिए पूरे देश में काफी पॉपुलर हैं। उनकी बनाई गईं कलाकृतियां देश के हर हिस्से में लगी प्रदर्शनी की शोभा बढ़ा चुकी हैं। उनकी पेंटिंग में आपको चित्रकारी की पुरानी शैली बखूबी देखने को मिलेगी। एक इंटरव्यू में जयश्री ने बताया था कि कैनवास पर अपनी कलाकारी को उभारने के लिए उन्हें कभी पहले से तैयारी नहीं करनी पड़ी। वो अक्सर कैनवास पर रंग भरने लगती हैं। कलाकृति खुद-ब-खुद बन जाती है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT3: वो 5 कंटेस्टेंट कौन? जिनकी रणवीर शौरी ने की मिमिक्री, हंसी से लोटपोट हुए अनिल कपूर

---खबर नीचे जारी है---

राधिका के लिए तैयार किया लहंगा

अनंत अंबानी की दुल्हनिया राधिका मर्चेंट के लिए हैंड पेंटेड लहंगे को खुद कलाकार और मूर्तिकार जयश्री बर्मन ने तैयार किया है, जिसमें उनका साथ रिया कपूर ने दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस खूबसूरत लहंगे को 12 पैनलों के साथ मिलकर इटैलियन कैनवास पर तैयार किया गया है। पेंट के साथ-साथ ही लहंगे पर हाथ से खूबसूरत कढ़ाई भी की गई है। इसके अलावा असली सोने के तार का इस्तेमाल किया गया है।

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

---खबर नीचे जारी है---

लहंगे में दिखी कई खास चीजें

राधिका मर्चेंट ने आशीर्वाद सेरेमनी में जो लहंगा पहना वो इसलिए भी काफी खास रहा कि उनमें इंसानियत को बखूबी दर्शाया गया था। लहंगे में कई सारे कमल के फूलों की पेंटिंग बनाई गई थी, जो एक बगीचे की तरफ इशारा कर रही थी। इसके अलावा कई सारे जानवर भी बने थे। इनमें हाथी को शुभ और सुंदर की प्रतीक बनाकर पेश किया गया था। साथ ही मैसेज दिया गया कि जानवरों के प्रति मन में हमेशा प्यार होना चाहिए। इस खूबसूरत लहंगे को राधिका मर्चेंट ने हीरे और पन्ने से बनी ज्वैलरी के साथ कंपलीट किया था।

First published on: Jul 14, 2024 10:01 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola