NDA को तोड़ेगा INDIA? वायरल हुआ 1 जून को होने वाली विपक्ष की बैठक का 'गेमप्लान'

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का अब आखिरी चरण बाकी है और सबको 4 जून का इंतजार है। कल यानी शनिवार को मतदान का अंतिम दिन है और कल ही विपक्षी इंडी गठबंधन ने अपने नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं और अटकलें लगाई जा रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि बैठक में एनडीए को तोड़ने के लिए प्लानिंग की जाएगी।

INDIA Vs NDA Lok Sabha Election Rahul Gandhi Narendra Modi

INDIA Alliance Meeting 1 June: लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम चरण में है। शनिवार को सातवें चरण के मतदान के साथ वोटिंग का काम खत्म हो जाएगा। 4 जून को मतगणना होगी और पता चल जाएगा कि केंद्र में सरकार कौन बना रहा है। पिछले 10 साल से केंद्र में सत्ताधारी भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए इस बार भी जीत के लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ रहा है। वहीं, कांग्रेस की अगुवाई वाला इंडी गठबंधन सत्ता के सूखे को खत्म करने का मौका ढूंढ रहा है।

हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 1 जून को विपक्षी गठबंधन के सभी नेताओं की बैठक बुलाने का ऐलान करके सियासी गलियारों में तहलका मचा दिया था। इसे लेकर अटकलों का बाजार अभी भी गर्म है। कहीं कहा जा रहा है कि इस बैठक में गठबंधन प्रधानमंत्री पद के लिए अपने उम्मीदवार का नाम फाइनल कर सकता है। अब खबर आई है कि गठबंधन NDA की पार्टियों को तोड़ने की तैयारी में है। विपक्ष का पूरा गेमप्लान जानने के लिए देखिए ये वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ