
भयंकर गर्मी के बीच भी कैसे देश की रक्षा कर रहे BSF के जवान? देखिए बॉर्डर से Ground Report
Edited By Gaurav Pandey

Edited By Gaurav Pandey
BSF Duty In Heatwave : भारत के अधिकांश इलाकों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर भारत में तो हालात और खराब हैं। तपाने वाली गर्मी और झुलसाने वाली लू ने लोगों के होश फाख्ता कर रखे हैं। जम्मू में भी गर्मी का प्रकोप चरम पर है। सीमा पर भी हालात कुछ अलग नहीं हैं लेकिन इसके बाद भी सेना के जवान गर्मी को ताक पर रख अपना फर्ज निभाने में जुटे हुए हैं।
जम्मू में भीषण गर्मी के बावजूद सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ के जवान पूरी तन्मयता से अपने काम में लगे हुए हैं। सीमा पर गर्मी के असर को देखने के लिए न्यूज24 की टीम सीमा पर जम्मू पहुंच गई और देखा कि सेना के जवान किस तरह भयंकर गर्मी के बीच दुश्मन के मंसूबे नाकाम करने के लिए पूरी सतर्कता से तैनात हैं। उनके चेहरे पर गर्मी से ज्यादा देश सेवा का जोश दिख रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: