Naman Dhir: आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले बल्लेबाज नमन धीर ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में बल्ले से जमकर गदर काटा. 8 सितंबर को अमृतसर सूरमा और मोहाली किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में नमन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शतक जड़ दिया. नमन ने विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी और 64 गेंदों पर 173 रनों की धुआंधार पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 16 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 270.31 का रहा. उनकी इस पारी की बदौलत अमृतसर की टीम ने 20 ओवर में 279 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.
इस पारी के साथ नमन अब टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल समेत सबको पीछे छोड़ दिया है. हालांकि, वह क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 3 रन से चूक गए. अगर वह 3 रन और बना लेते तो वह टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन जाते. फिलहाल गेल के नाम टी20 में सबसे बड़ा स्कोर खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिन्होंने आईपीएल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें 13 चौके और 17 छक्के शामिल थे.
ये भी पढ़ें- जो रूट ने पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन को लेकर तोड़ चुप्पी, तीसरे टेस्ट मैच से पहले दिया बयान
संबंधित खबरें
इलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
13 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
15 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
17 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
18 hrs agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines