हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL से निकाले गए मुस्तफिजुर रहमान हैं करोड़ों के मालिक, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश!

Mustafizur Rahman Net Worth: IPL दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग है. इस टूर्नामेंट में खेलने और अच्छे प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स पर करोड़ों की बारिश होती है. मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 खेलने के 9.20 करोड़ रूपये मिलने वाले थे लेकिन उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया. इसके बावजूद भी मुस्तफिजुर करोड़ों के मालिक हैं और उनकी नेटवर्थ जान सभी के होश उड़ जाएंगे.

विज्ञापन
मुस्तफिजुर रहमान की नेटवर्थ

Mustafizur Rahman Net Worth: मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से निकाल दिया गया है. BCCI के निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से बाहर कर दिया था. ये फैसला काफी विवादों में रहा. मुस्तफिजुर को IPL से बाहर होने पर करोड़ों का नुकसान हुआ है. दरअसल, ऑक्शन में मुस्तफिजुर को KKR ने 9.20 करोड़ रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था. हालांकि, अब वो ये बड़ा टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे. सभी के मन में सवाल होगा कि आखिर मुस्तफिजुर को कुल कमाई कितनी है.

मुस्तफिजुर रहमान को नेटवर्थ कितनी है?

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की नेटवर्थ 1.3-1.4 मिलियन डॉलर्स के बीच बताई जाती है, जो भारतीय रूपये अनुसार लगभग 11 करोड़ रूपये है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया बांग्लादेश क्रिकेट टीम का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, मैच फीस, ब्रांड एडवर्टाइजमेंट और टी20 लीग है. मुस्तफिजुर अपनी नेटवर्थ का लगभग आधा पैसा IPL के अगले सीजन से कमा सकते थे लेकिन उनके हाथ से ये मौका चला गया. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- 2 साल बाद विराट कोहली ने उठाया चौंकाने वाला कदम, खास पोस्ट से सोशल मीडिया पर मच गई सनसनी!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola