Madhya Pradesh
विज्ञापन

Video: 90 साल का बुजुर्ग 'बैल' बनकर चला रहा हल, फटे कपड़े, पांव में चप्पल नहीं, हालत देख रुंध जाएगा गला

Video: 90 साल का बुजुर्ग जिसका एक भरा पूरा परिवार है, लेकिन वह खुद फटे कपड़े पहनने को मजबूर हैं। उनके पैरों में चप्पल तक नहीं हैं। उनके पास बैल नहीं हैं तो वह खुद ही बैलों की जगह पर खेत जोतने का काम कर रहे हैं। अमर सिंह ने न्यूज24 से बातचीत में अपने हालात के बारे में बताया।

Video: मध्य प्रदेश के सीहोर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर किसी का भी दिल पसीज जाएगा। दरअसल, कुछ दिनों से एक 90 साल के बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें वह खेत में बैलों का जगह खुद ही हल खींचते नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनके बेटे की बहू भी है। इस बुजुर्ग के पैरों में चप्पल तक नहीं है। बदन पर फटे कपड़े पहने हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद News24 की टीम उनके पास पहुंची। उन्होंने हमें बताया कि वह अपने बड़े बेटे के साथ रहते हैं, लेकिन उनके बड़े बेटे के दोनों पैर खराब हैं।

इस शख्स का नाम अमर सिंह है। वह 1989 से 1994 तक सरपंच भी रह चुके हैं। अभी उनके पास आधा एकड़ खेती की जमीन है। वहीं दोनों बेटों के नाम पर तीन-तीन एकड़ जमीन है। उनका कहना है कि मजबूरी में मैं 90 साल की उम्र में खेती कर रहा हूं। इस वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ