Mohsin Naqvi on Gary Kirsten Allegations: टीम इंडिया को 2011 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले कोच गैरी कर्स्टन ने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की पोल खोली थी. कर्स्टन 2024 में पाकिस्तान की वाइट-बॉल टीम के कोच बने थे, लेकिन सिर्फ 6 महीने के अंदर ही उन्होंने अचानक इस्तीफा दे दिया था. कर्स्टन ने कहा था कि टीम में लगातार दखलअंदाजी और टॉक्सिक माहौल की वजह से उन्हें ये कदम उठाना पड़ा. अब इस पर पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने जवाब दिया है.
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में PSL 2026 को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में नकवी ने पूर्व कोच गैरी कर्स्टन के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी. नकवी ने कहा कि उनकी गैरी से ज्यादा बातचीत नहीं होती थी, इसलिए जो लोग उस वक्त कर्स्टन के साथ काम कर रहे थे, वही इन आरोपों पर सही तरीके से जवाब दे सकते हैं. उन्होंने कहा, “गैरी कर्स्टन के साथ मेरी ज्यादा बातचीत या मुलाकात नहीं होती नहीं होती थी, इसलिए बेहतर होगा कि जो लोग उनके साथ चीजों का समन्वय कर रहे थे और नियमित रूप से उनके संपर्क में थे, वे उनके आरोपों का विस्तार से जवाब दें.” अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले आरसीबी को लगा एक और झटका, 28 साल का स्टार तेज गेंदबाज टूर्नामेंट से हुआ बाहर
संबंधित खबरें
हार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
1 hr agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
3 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
4 hrs ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
5 hrs agoरवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 day agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines