Indian ODI Team: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. भारत ने शुरुआती तीन वनडे मैचों और अंतिम दो मुकाबलों के लिए अलग-अलग स्क्वाड चुने हैं. टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिहाज से वनडे टीम के कुछ खिलाड़ी आखिरी दो मैच नहीं खेलेंगे और न्यूजीलैंड में वॉर्मअप टेस्ट खेलेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कुछ खिलाड़ियों के सिलेक्शन की उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन उन्हें जगह नहीं मिल पाई.
शमी समेत 5 खिलाड़ियों के साथ हुई नाइंसाफी
यशस्वी जायसवाल को वनडे में पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं, लेकिन जब-जब वे खेलते हैं, तो खूब रन बनाते हैं. लग रहा था कि वह बैकअप ओपनर के रूप में वनडे स्क्वाड का हिस्सा होंगे. हालांकि, चयनकर्ताओं ने उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ स्क्वाड में जगह नहीं दी. इसके अलावा मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार की वापसी के कयास लगाए जा रहे थे. इन दोनों को भी टीम में स्थान नहीं मिला. घरेलू सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह को टीम में जगह नहीं मिली, वहीं संजू सैमसन का नाम भी टीम में नहीं था, जबकि वह T20I स्क्वाड के अहम सदस्य हैं और पिछले कुछ मैचों में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है.
ये भी पढ़ें:- IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का चौंकाने वाला फैसला, हेड कोच महिला जयवर्धने की अचानक टीम से विदाई
संबंधित खबरें
47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
2 hrs agoइच्छामृत्यु की स्थिति से वंतारा तक का सफर, बीमार 'माया' को मिला नया जीवन
3 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
10 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
22 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
1 day agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines