cricket News - 2025-11-13T213902.522
विज्ञापन

IPL 2026: मिचेल स्टार्क समेत 3 घातक गेंदबाज हो सकते हैं रिलीज, बड़ा फैसला लेने की तैयारी में सभी टीमें?

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले सभी टीमों में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि इस लीग के 3 तेज गेंदबाज भी अपनी फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज किए जा सकते हैं. इन खिलाड़ियों में पहला नाम मिचेल स्टार्क का आता है, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले ही सीजन अपनी टीम का हिस्सा बनाया था.

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले सभी टीमों में बदलाव होना तय है. मुंबई इंडियंस ने शार्दुल ठाकुर को अपने दल का हिस्सा बना लिया है. वहीं, आगामी सीजन से पहले 3 बड़े खिलाड़ी रिलीज हो सकते हैं. इन गेंदबाजों में पहला नाम मिचेल स्टार्क का आता है. माना जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स मिचेल स्टार्क को रिलीज कर सकती है. इसके अलावा मयंक यादव को एलएसजी बाहर का रास्ता दिखा सकती है. मयंक साल 2022 से एलएसजी का हिस्सा हैं. लेकिन वह अब तक एलएसजी के लिए पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं, क्योंकि वह ज्यादातर समय चोटिल ही रहे हैं.

ये भी पढ़ेंIPL 2026 के ऑक्शन से पहले CSK टीम में होंगे बड़े बदलाव! कई स्टार प्लेयर्स की विदाई लगभग तय

Advertisment

वहीं मुंबई इंडियंस दीपक चाहर को बाहर का रास्ता दिखा सकती है. दीपक पिछले साल ही मुंबई का हिस्सा बने थे, लेकिन उनका प्रदर्शन आला नहीं रहा था. उन्होंने 14 मैच में 11 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अब शार्दुल ठाकुर भी मुंबई की तेज गेंदबाजी विभाग में आ चुके हैं. इस लिहाज से दीपक का पत्ता कटता हुआ दिखाई दे रहा है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ