Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी जिस तरह की तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं. इससे हर कोई वाकिफ हो गया है. यही वजह है कि अब दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज भी वैभव की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं. अब तक वैभव ने सफेद गेंद से बवाल मचाया है. लेकिन क्या वह टेस्ट क्रिकेट खेलने लायक हैं. इस सवाल का जवाब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान माइक क्लार्क ने दिया है. उन्होंने कहा मुझे नहीं लगता कि वैभव सीधे टेस्ट क्रिकेट खेलकर महान बन जाएगा. मुझे लगता है कि वह जिस तरह से खेलते हैं. वह टी-20 फॉर्मेट के लिए उपयुक्त हैं. अब इसका ये मतलब नहीं है कि उन्हें किसी भी स्टेज पर टीम में नहीं चुना जाना चाहिए. अगर वह रन बनाते हैं तो उन्हें कोई भी फॉर्मेट टी-20 और वनडे यहां तक कि टेस्ट क्रिकेट में भी चुनना चाहिए.