Manthan 2025 : नोएडा स्थित ISOMES के सभागार में मंथन 2025 कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम में लक्ष्मीनगर से मौजूदा विधायक एवं बीजेपी उम्मीदवार अभय वर्मा, तुगलकाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार विरेंद्र बिधूड़ी और 2013 से मालवीनगर से विधायक और आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने शिरकत की। तीनों नेताओं ने सवालों के जवाब दिए। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।
बीजेपी प्रत्याशी अभय वर्मा ने कहा कि फर्जी वोट मुद्दा नहीं है, बल्कि आम आदमी पार्टी अपनी हार देखकर बहाना बना रही है। वोट बनाने और काटने का काम इलेक्शन कमीशन का है। इसके लिए कानून भी हैं। अगर कोई शिकायत है तो ECI के पास जाएं। उन्होंने प्रवेश वर्मा को लेकर कहा कि पैसा बांटना एक अलग चीज है। उनका बयान आया कि उनके पिता के नाम से एक संस्था है, जो गरीबों की मदद करती है। आज दिल्ली में मुद्दा- साफ पानी, साफ हवा है। सड़कें-नालियां टूटी हैं। उन्होंने कहा कि 5 साल तक क्षेत्र में रहकर जनता के लिए काम किया। 80 प्रतिशत घरों में आईजीएल पाइप लाइन पहुंचा। सीएम सड़क योजना से आजतक एक भी पैसा नहीं मिला।
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में फर्जी वोट का हुआ खेल : सोमनाथ भारती
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 13 हजार फर्जी वोट का खेल किया गया। भाजपा के खिलाफ की गई एक भी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती है। 35 साल से बीजेपी एमसीडी में थी, पिछले 2 साल से आप है। बीजेपी ने सीएम सड़क योजना रुकवा दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी का साथ दिया था। कांग्रेस यह फैसला नहीं कर पा रही है कि उसका दुश्मन कौन है? भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों के पास न एजेंडा है, न चेहरा है।
आप-बीजेपी ने दिल्ली को 30 साल पीछे कर दिया : विरेंद्र बिधूड़ी
कांग्रेस प्रत्याशी विरेंद्र बिधूड़ी ने कहा कि आप-बीजेपी नई जनरेशन को भ्रमित कर रही थी। इन्होंने दिल्ली में कोई विकास नहीं किया। कांग्रेस की सरकार ने 15 सालों तक दिल्ली का विकास किया, जिसे लोग आज भी याद करते हैं। आप-बीजेपी ने दिल्ली को 30 साल पीछे कर दिया।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
4 hrs agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
17 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
18 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
1 day ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines