Gautam Gambhir and Shreyas Iyer

गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर के रिश्ते को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, पूर्व खिलाड़ी ने दिया विवादित बयान  

Gautam Gambhir and Shreyas Iyer: एशिया कप 2025 में श्रेयस अय्यर को जगह नहीं मिलने पर गौतम गंभीर के साथ उनके रिश्ते की चर्चा ने जोर पकड़ ली। जिसके कारण ही अब इस पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी भी कमेंट कर रहे हैं।

Gautam Gambhir and Shreyas Iyer: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के बीच रिश्ते को लेकर चर्चा सोशल मीडिया पर चलती रहती है। एशिया कप 2025 में अय्यर को जगह नहीं मिलने पर इस चर्चा ने जोर पकड़ ली। जिसके कारण ही अब इस पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी भी कमेंट कर रहे हैं। अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी मनोज तिवारी ने इन दोनों के बीच रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इसके अलावा उन्होंने गिल को लेकर भी बोला है। 

विज्ञापन

गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर पर बोले मनोज तिवारी 

हेड कोच गौतम गंभीर के साथ खेल चुके मनोज तिवारी ने श्रेयस अय्यर के साथ उनके रिश्ते को लेकर बात करते हुए क्रिक्ट्रैकर  के इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे लगता है कि श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी जरूर करेंगे और वो भी लंबे समय के लिए, लेकिन उसी समय वो गिल के साथ कप्तानी की भी लड़ाई कर रहे होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय के हेड कोच गौतम गंभीर शुभमन गिल को श्रेयस अय्यर से ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए ये लड़ाई जरूर होगी। ये देखना बेहद ही जरूरी होगा कि भविष्य में क्या होता है।’ तिवारी के बयान के बारे में और जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो….

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ