Umran Malik

उमरान मलिक ने वापसी के बाद स्पीड से मचाई तबाही, रफ्तार देख शोएब अख्तर भी होंगे परेशान! 

Umran Malik: तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने वापसी के साथ ही अपनी रफ्तार से क्रिकेट जगत में एक बार फिर से तबाही मचा दी है। उमरान इंजरी के बाद भी लगातार 150+ Kmph की गति से गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।

Umran Malik: प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज उमरान मलिक इंजरी के कारण लंबे समय से मैदान के बाहर थे। इंजरी के कारण ही वो आईपीएल 2025 में भी खेलते हुए नहीं नजर आए। अब बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 से उमरान ने दोबारा मैदान पर वापसी की है। मलिक ने वापसी के साथ ही अपनी रफ्तार से क्रिकेट जगत में एक बार फिर से तबाही मचा दी है। उमरान इंजरी के बाद भी लगातार 150+ Kmph की गति से गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

उमरान मलिक ने गेंद के साथ दिखाया जादू 

जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में वापसी करते हुए पहले मुकाबले में ही अपनी छाप छोड़ दी। मलिक ने अपनी शानदार स्पीड के दम पर पहले ही ओवर में विकेट निकाल दिया। मुकाबले में मलिक ने 2 बल्लेबाजों को बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि इस दौरान सबसे खास बात ये रहा है कि इंजरी के बाद भी मलिक की स्पीड में कोई कमी नहीं आई। ऐसे में वो एक बार फिर से लय हासिल करने के बाद पाकिस्तानी दिग्गज शोएब अख्तर का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। मलिक के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो….

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ