Video: मुंबई के मानखुर्द से एक दिल दहला देने वाली यह घटना का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक मासूम बच्चे पर पिटबुल कुत्ता हमला करता दिखाई दे रहा है। बता दे कि 11 साल के इस बच्चे पर कुत्ते का ऐसा खौफनाक हमला देख सभी लोग हैरान रह गए हैं। वीडियो में एक शख्स बच्चे को जानबूझकर कुत्ते से कटवाता है और खुद हंसता है। वह पिटबुल से बच्चे को डराता है और कटवाता भी है। वहीं, बच्चा भी अपनी जान बचाने के लिए चिल्ला-चिल्लाकर भीख मांग रहा है।
पुलिस ने क्यों नहीं किया गिरफ्तार?
इस मामले पर महाराष्ट्र पुलिस ने वीडियो बनाने वाले शख्स को गिरफ्तार न करके सिर्फ मामूली धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। यह मामला 17 जुलाई का है। बता दें कि पिटबुल खुंखार कुत्तों की श्रेणी में शामिल कुत्तों में से एक है।
क्या था मामला?
17 जुलाई को 11 साल का हमजा अपने घर के बाहर खड़े एक ऑटो में खेल रहा था, जहां सोहेल ने उसे अपने कुत्ते से डराना शुरू कर दिया। उसने हमजा को ऑटो में कुत्ते के साथ कटवाना और डराना शुरू कर दिया, जिसके बाद वह रोते-रोते अपने घर पहुंचा। कुत्ते ने बच्चे को बुरी तरह घायल किया हुआ था। बच्चे के पिता ने इस मामले पर 18 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मगर पुलिस ने सोहेल को BNS की धारा 35 (3) के तहत छोड़ दिया था।
ये भी पढ़ें- Video: ‘किसी पागल की तरह बर्ताव करते हैं नेतन्याहू’, ट्रंप की टीम को लेकर बड़ा दावा
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
8 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
8 hrs agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
20 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
22 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
23 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 day agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines