Video: 'किसी पागल की तरह बर्ताव करते हैं नेतन्याहू', ट्रंप की टीम को लेकर बड़ा दावा

Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम ने एक दावा किया है। इसमें कहा गया कि ट्रंप की टीम को नेतन्याहू बिल्कुल पसंद नहीं है। साथ ही रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि वह एकदम पागलों की तरह हरकत करते हैं।

benjamin netanyahu Trump Team

Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से नाखुश है। यह दावा व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने किया है। जिसमें बताया गया कि ‘वह किसी पागल की तरह हरकतें करते हैं। यह दावा एक्सियस की रिपोर्ट में एक अधिकारी ने किया है। जिसमें आगे कहा गया कि ‘वे हर समय हर जगह पर बम बरसाते रहते हैं। कहीं भी बम बरसा रहे हैं। इन हरकतों की वजह से राष्ट्रपति ट्रंप की तमाम कोशिशों को झटका लगता है, जो वह दुनिया में शांति लाने के लिए करते हैं।

बता दें यह रिपोर्ट ऐसे वक्त पर आई है, जब नेतन्याहू ने गाजा में एक चर्च पर हमला किया। रिपोर्ट्स सामने आईं कि इस बात को लेकर ट्रंप ने नेतन्याहू से इस हमले पर स्पष्टीकरण मांगा था। वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ