---विज्ञापन---

Arvind Kejriwal के घर पहुंचे Manish Sisodia, CM पद पर होगी चर्चा?

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। इसके पहले सीएम के सरकारी आवास पर आप के नेताओं को बुलाया गया है। इस मीटिंग में दिल्ली के सीएम के नाम की चर्चा की जा सकती है।

Manish Sisodia
---विज्ञापन---

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जब से सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान किया है, तभी से दिल्ली की सियासत गर्मा गई है। सीएम ने बीते दिन दो दिन के अंदर अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। इसके बाद से ही हर तरफ दिल्ली के नए सीएम के चेहरे को लेकर चर्चा शुरू हो गई। इस लिस्ट में कई नाम सामने आए। जिसमें आतिशी, मनीष सिसोदिया के भी नाम शामिल थे।

ऐलान के बाद आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर एक बैठक बुलाई गई। पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की इस बैठक में दिल्ली के नए सीएम के नाम की चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। बैठक के लिए AAP के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच चुके हैं। इस दौरान राघव चड्ढा भी बैठक के लिए अरविंद केजरीवाल के घर पर मौजूद हैं। देखिए वीडियो:

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Video: रेप की धमकी मिलते ही गुस्साईं कांग्रेस नेता, 20 लोगों से Facebook User को पिटवाया

First published on: Sep 16, 2024 02:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola