Grah Gochar 2024
विज्ञापन

Video: मंगल-बुध की शुभ दृष्टि से 3 राशियों को होगा लाभ, इन्वेस्टमेंट से होंगे मालामाल!

Grah Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल और राजकुमार बुध की शुभ दृष्टि इस समय कुछ राशियों के ऊपर पड़ रही है, जिसके कारण उन्हें अच्छा-खासा लाभ हो सकता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं किन-किन राशियों का भाग्य जल्द चमक सकता है।

Grah Gochar 2024: मंगल और बुध दोनों शुभ ग्रह हैं, जिनका ज्यादातर राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मंगल को भाई, साहस, ऊर्जा, भूमि, सेना, शक्ति और पराक्रम आदि का कारक ग्रह माना जाता है। जबकि बुध बुद्धि, तर्क, वाणी और त्वचा के नियंत्रण ग्रह हैं। जब-जब ये दोनों ग्रह किसी राशि पर मेहरबान होते हैं, तो साधक की किस्मत चमक जाती है। व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलती है। इसके अलावा सेहत भी अच्छी रहती है।

इस समय मंगल और बुध देव की शुभ दृष्टि करीब तीन राशियों के ऊपर पड़ रही है, जिसके कारण उन्हें विशेष लाभ होने की संभावना है। खासतौर पर इन्वेस्टमेंट से तगड़ा मुनाफा हो सकता है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि इन लकी राशियों में आप हैं या नहीं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ