Astrological Remedies For Marriage Problems

Video: 45 दिन तक लड़कियां करें ये 1 उपाय, मनचाहे लड़के से होगी शादी

Astrological Remedies For Marriage Problems: क्या आपको भी एक आइडियल हस्बैंड चाहिए, लेकिन अभी तक कोई भी अच्छा व योग्य लड़का शादी करने के लिए नहीं मिला है? अगर हां, तो आप प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय द्वारा बताया गया ये एक अचूक उपाय कर सकती हैं.

Astrological Remedies For Marriage Problems: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में जीवन से जुड़ी अधिकतर समस्याओं के समाधान के लिए उपाय बताए गए हैं. यहां तक कि इसमें मनचाहे व्यक्ति से शादी करने से लेकर योग्य गुण वाले लड़के को ढूंढने तक के उपाय हैं. माना जाता है कि धार्मिक उपायों में अद्भुत शक्ति होती है, जिनके प्रभाव से व्यक्ति की हर इच्छा पूरी हो सकती है.

विज्ञापन

आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको मनचाहे गुणों वाले लड़के से शादी करने के एक अचूक उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

उपाय-

किसी भी महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को एक चांदी की छोटी कटोरी लें. कटोरी में गाय का दूध, शक्कर, उबले हुए चावल और तुलसी का पत्ता रखें. अब चंद्र देव को इसका भोग लगाएं. यदि चतुर्थी तिथि से लेकर 45 दिन तक आप ये उपाय करती हैं तो आपकी शादी मनचाहे लड़के से हो सकती है. हालांकि, 45 दिन बाद कन्याओं को भोजन और मेहंदी का दान जरूर करें.

विज्ञापन

मनचाहे व्यक्ति से शादी करने से जुड़े अन्य उपायों के बारे में आप ऊपर दिए गए वीडियो में जान सकती हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ