Manav Suthar: मानव सुथार ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू के बाद से लगातार अच्छी गेंदबाजी की है. मानव ने श्रीलंका के खिलाफ पिछली सीरीज में भी विकेट झटके थे. मानव इसके बाद काउंटी चैंपियनशिप खेलने के लिए इंग्लैंड चले गए. मानव ने अब इंग्लैंड में भी अपनी जोरदार गेंदबाजी का लोहा मनवाया है. उन्होंने वारविकशायर के लिए खेलते हुए हैम्पशायर के खिलाफ मैच में कुल 7 विकेट झटके और जीत में अहम किरदार निभाया. मानव की लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी का जादू इंग्लैंड की पिचों पर भी बरकरार है.
मानव सुथार ने हैम्पशायर के खिलाफ की शानदार गेंदबाजी
मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 16 विकेट झटके. उन्होंने हैम्पशायर के खिलाफ पहली पारी में 16 ओवर फेंके और 42 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. दूसरी पारी में भी मानव सुथार ने अपना जलवा बिखेरा और 23.3 ओवरों में उन्होंने 52 रन देकर 4 विकेट झटके. उन्होंने मैच में कुल 39.3 ओवर फेंके और मात्र 94 रन देकर 7 विकेट चटकाए. इसी गेंदबाजी के दम पर वारविकशायर ने एक पारी और 129 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें:- युवा वैभव सूर्यवंशी ने दिखाया दम, मोहम्मद सिराज के एक ओवर में बनाए 14 रन, टीम इंडिया के लिए ठोक दी दावेदारी
संबंधित खबरें
रवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
10 hrs agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
16 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 day agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoनोएडा में बैचलर्स के लिए नए नियम, सुपरनोवा में PG-हॉस्टल और Airbnb पर रोक
2 days agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया?
2 days agoWorld Cup 2027 से पहले कितने वनडे मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया? जानें यहां
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines