हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: 'मुझे जितनी गाली देनी है दें, पर बंगाल को बदनाम न करें... कोलकाता केस में ममता बनर्जी की दो टूक

कोलकाता डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राज्य में प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों से वापस काम पर लौटने की अपील की है।

विज्ञापन
ममता बनर्जी

Mamata Banerjee: कोलकाता डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और राज्य में अन्य विपक्षी पाटियां बंगाल को बदनाम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे जितनी गाली देनी है दें पर बंगाल को बदनाम न करें। सीएम ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग बदनामी का अभियान चला रहे हैं, लेकिन, मेरा अनुरोध है कि आप बांग्ला मां को गाली मत दीजिए।

सीएम ने राज्य में इस मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों से वापस काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हड़ताल और प्रदर्शन के कारण तीन लोगों की मौत हो चुकी है। उनका प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार इस मामले में ठोस कार्रवाई कर रही है। दोषियों को सजा दी जाएगी, उन्होंने कहा कि डॉक्टर की हत्या के केस में 12 घंटे के भीतर हमने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया था। आगे उसे कोर्ट में सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: Kolkata rape-murder case: क्या ड्रग्स और सेक्स रैकेट से जुड़े हैं तार? केंद्रीय मंत्री ने किए बड़े दावे…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें