---विज्ञापन---

Video: महाराष्ट्र में बढ़ा वोटिंग प्रतिशत, किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?

Maharashtra Voting Percentage: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आएगा। चुनाव में इस बार वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। जिससे एनडीए को खुशखबरी मिल सकती है।

महाराष्ट्र में कौन मारेगा बाजी?
---विज्ञापन---

Maharashtra Voting Percentage: महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव हो चुका है। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे। इस बार चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव में 65.11 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। ऐसे में इसका सबसे ज्यादा फायदा किस पार्टी को होगा? आइए समझते हैं…

ये भी पढ़ें: फलोदी सट्टा बाजार में किसकी बन रही सरकार? झारखंड में हो सकता है खेला!

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक , वोटिंग प्रतिशत बढ़ने पर एनडीए गठबंधन को फायदा होता है। हालांकि, अजित पवार की पार्टी एनसीपी का प्रदर्शन खराब रह सकता है। उनकी पार्टी तीसरे नंबर पर जा सकती है। उनकी सीटों की संख्या कम हो सकती है। इसी तरह महाविकास अघाड़ी की बात करें तो उद्धव ठाकरे की पार्टी का प्रदर्शन तीसरे नंबर पर जा सकता है। कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में खड़े हुए बागी भी खेल कर सकते हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में बहुमत के लिए 145 सीटों का आंकड़ा छूने की जरूरत होगी।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘CM पर फैसला नतीजों के बाद’, नाना पटोले के बयान पर क्यों भड़के संजय राउत?

First published on: Nov 21, 2024 07:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola