फलोदी सट्टा बाजार में किसकी बन रही सरकार? झारखंड में हो सकता है खेला!

Phalodi Satta Bazar: फलोदी सट्टा बाजार में महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों के लिए क्या भाव चल रहा है और किसकी सरकार बनती दिखाई दे रही है? आइए इस बारे में जानते हैं।

Phalodi Satta Bazar

फलोदी सट्टा बाजार

Phalodi Satta Bazar: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। अब बारी नतीजे की है। दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा। हालांकि इससे पहले आए एग्जिट पोल्स ने महाराष्ट्र महायुति को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है तो वहीं झारखंड में 7 एग्जिट पोल में से 5 में एनडीए को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। हालांकि फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़ों ने चौंका दिया है।

विज्ञापन

दोनों राज्यों में एनडीए की सरकार का दावा

बता दें कि देश में फलोदी का सट्टा बाजार काफी हद तक सटीक माना जाता है। जैसे-जैसे चुनावी माहौल अपनी चरम पर पहुंचता है, वैसे-वैसे राजनीतिक दल फलोदी के सट्टा बाजार का मूड समझने में लग जाते हैं। इस बार दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में फलोदी का सट्टा बाजार भगवा रंग में रंगा दिखाई पड़ रहा है। यानी फलोदी सट्टा बाजार महाराष्ट्र और झारखंड में एनडीए गठबंधन की सरकार बना रहा है।

विज्ञापन

उपचुनाव में 5 से 6 सीट बीजेपी को 

फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों की मानें तो राजस्थान की 7 सीटों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के बाद फलोदी सट्टा बाजार भाजपा को 5 से 6 सीट दे रहा है। वहीं, कांग्रेस को 1 और 1 अन्य को सीट दे रहा है। दूसरी ओर, यूपी में 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में सट्टा बाजार भाजपा को 5 से 6 सीट आने की संभावना जता रहा है। जबकि समाजवादी पार्टी को 2 से 3 सीट मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र में मिल सकती हैं 146 सीटें 

वहीं बात करें महाराष्ट्र चुनाव की तो यहां फलोदी सट्टा बाजार 143 से 146 सीट भाजपा समर्थित गठबंधन को मिलने की संभावना जता रहा है। खास बात यह है कि इसमें अकेले भाजपा को 90 से 93 सीट मिलने का अनुमान सामने आया है।

विज्ञापन

झारखंड में भी एनडीए की सरकार!

फलोदी सट्टा बाजार में इसका भाव 1 रुपया है, जबकि महायुती गठबंधन द्वारा सरकार बनने का भाव 40 पैसे चल रहा है। इसी तरह झारखंड में एनडीए गठबंधन को 44 से 46 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। फलोदी सट्टा बाजार 40 पैसे के भाव दे रहा है। अब यह तो परिणाम आने की बाद ही पता चलेगा की इस बार फलोदी सट्टा बाजार कितना सटीक रहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ