
Maharashtra Election: RSS प्रमुख Mohan Bhagwat ने किया मतदान, वोटिंग के बाद कही बड़ी बात
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज 288 सीटों पर वोटिंग हो रही है। राज्य की सभी सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आज सुबह नागपुर में मतदान किया। नागपुर में संघ मुख्यालय के पीछे स्थित भाऊसाहेब स्कूल में मोहन भागवत ने वोट डाला। उनके साथ भैयाजी जोशी और संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने भी मतदान का प्रयोग किया।
वोट डालने के बाद संघ प्रमुख ने कहा कि प्रजातंत्र में मतदान नागरिकों का कर्तव्य है। प्रत्येक नागरिक को इसे इस्तेमाल करना चाहिए। इसलिए मैं बाकी काम बाद में करता हूं। मैं उत्तरांचल में था लेकिन एक दिन का कार्यक्रम कम करके यहां वोट डालने आया हूं। मतदाताओं को मत देना चाहिए।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.