CM Yogi Adityanath

Watch: महाकुंभ में भगदड़ का दर्द बयां करते-करते रो पड़े CM योगी आदित्यनाथ, लिए बड़े फैसले

CM Yogi Emotional on Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में मची भगदड़ और हादसे में श्रद्धालुओं की मौत से मुख्यमंत्री योगी काफी दुखी हैं। मीडिया के सामने उनका दर्द साफ-साफ झलका। मीडिया से बात करते हुए वे भावुक हो गए। आइए देखते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

CM Yogi Adityanath Emotional Speech: प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे की जांच कराने का फैसला किया है। बीते दिन मुख्यमंत्री योगी 2 बार मीडिया से रूबरू हुए। पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए श्रद्धालुओं से अपील की और घटनाक्रम की वजह बताई। दूसरी बार मीडिया से रूबरू होने पर भगदड़ में हुई मौतों का जिक्र करते हुए वे भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि हादसे की न्यायिक जांच कराई जाएगी। जस्टिस हर्ष कुमार, पूर्व DG वीके गुप्ता और सेवानिवृत्त IAS डीके सिंह की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है।

विज्ञापन

घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री के कंट्रोल रूम, मुख्य सचिव के कंट्रोल रूम और DGP के कंट्रोल रूम में दिनभर बैठकें चलती रहीं। प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्यपाल आनंदी पटेल और अन्य लोगों से आवश्यक दिशा-निर्देश मिलते रहे। सभी 13 अखाड़ों ने भी खूब सहयोग किया। एक महीने के अंदर जांच कमेटी से रिपोर्ट मांगी गई है। सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में इस तरह का हादसा न हो, लेकिन हादसे से मुख्यमंत्री योगी काफी दुखी नजर आए। मीडिया से बात करते हुए उनका दर्द साफ झलका। आइए देखते हैं कि महाकुंभ में मची भगदड़ और श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री योगी ने अपना दर्द कैसे बयां किया?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ