हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, सिंह, वृषभ, वृश्चिक राशि वाले करें ये उपाय

Astro Upay: धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए कार्तिक महीने में उपायों को करना चाहिए. आइये सिंह, वृषभ, वृश्चिक राशि के लिए उपाय के बारे में जानते हैं. इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

विज्ञापन
राशि के अनुसार उपायों से आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं. (Photo Credit - AI)

Astro Upay: मां महालक्ष्मी की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. कार्तिक माह में राशि के अनुसार, मां महालक्ष्मी से जुड़े उपायों को करना चाहिए. इन उपायों के जरिए जीवन में धन की प्राप्ति होगी. आप यहां सिहं राशि, वृषभ राशि और वृश्चिक राशि के लोगों से जुड़े उपायों के बारे में जान सकते हैं. सिंह राशि के लोगों को पानी में केसर मिलाकर स्नान करना चाहिए. घर की पूर्व दिशा में अलसी के तेल का दीपक जलाएं. मौसमी फलों का दान करें और चांदी के बर्तन में शहद भरकर कार्तिक माह में दान करें.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग पानी में इलायची और चंदन पाउडर मिलाकर स्नान करें. आप लोग स्नान करने के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. आप लोग कार्तिक माह में घर की पूर्व दिशा में घी के सात दिए जलाने चाहिए. इसके साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर सफेद पुष्प अर्पित करें.

ये भी पढ़ें – 24 नवंबर से पहले कर लें गंगाजल वाला ये खास उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को पूरे कार्तिक माह में पूजा पाठ करनी चाहिए. आप लोग पानी में गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां डालकर स्नान करें. आप लोगों को गेंदे के फूलों की माला भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर चढ़ाना चाहिए. वृश्चिक राशि के लोग गुड़ या चने की दाल का दान करें. इन सभी उपायों को करना आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola