Loksabha Election 2024
विज्ञापन

पहले चरण के मुकाबले दूसरे में अब तक कितना बढ़ा वोटिंग प्रतिशत, कहां कितना हुआ मतदान?

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में जहां मतदान सुस्त रहा तो पश्चिम बंगाल में वोटिंग का प्रतिशत अच्छा रहा। केरल में भी 3 बजे तक 50 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। जानिए 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान की स्थिति दोपहर 3 बजे तक कैसी रही।

Lok Sabha Election 2024 Second Phase Voting: आज देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। आज देश के 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इससे पहले पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था, जब 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी। पहले चरण में 64 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। अब सवाल यह उठ रहा है कि दूसरे चरण में वोटिंग का प्रतिशत पहले के मुकाबले कैसा रहेगा।

अभी तक के मतदान की रिपोर्ट्स को देखें तो दूसरे चरण का मतदान शुरुआती दौर में धीमा रहा लेकिन समय बीतने के साथ इसमें तेजी देखी गई। इस वीडियो में जानिए दोपहर के 3 बजे तक किस राज्य की कितनी सीटों पर कितना मतदान हुआ। किन राज्यों में वोटिंग कम हुई और कहां मतदान ज्यादा हुआ। बता दें कि 3 बजे तक यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर 35.73 प्रतिशत वोटिंग रहा जो कि कम है। जानिए बाकी राज्यों में कैसा रहा मतदान का हाल।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ